13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

-54 परीक्षा केंद्रों पर 21,798 अभ्यर्थी होंगे शामिल, परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के

13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। देहरादून जिले में 13 सितंबर को कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस), नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) एवं नेवल एकेडमी (एन) की परीक्षाएं होंगी। इन परीक्षाओं के लिए 54 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से 13 सितंबर को कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस), नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) एवं नेवल एकेडमी (एन) की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर एडीएम केके मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने और परीक्षाओं को निर्विघ्न संपन्न कराने के निर्देश दिए।

एडीएम ने कहा कि परीक्षा से संबंधित सीलबंद बॉक्स प्राप्त होने के बाद प्रत्येक परीक्षा केंद्र प्राप्त बॉक्स का विवरण एवं संख्या निर्धारित समय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से एक दिन पूर्व केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण कर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बताया कि सीडीएस परीक्षा में 8,001 तथा एनडीए एवं एनए परीक्षा में 13,797 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 9 से 11 बजे, द्वितीय पाली 12:30 से 2:30 बजे तथा तृतीय पाली 4 से 6 बजे तक होगी। वहीं एनडीए एवं एनए परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 10 से 12:30 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक संपन्न होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं