राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए कोलवाड़ा विद्यालय की टीम किशनगंज रवाना
राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए कोलवाड़ा विद्यालय की टीम किशनगंज रवाना राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए कोलव

खगड़िया। निज प्रतिनिधि राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए कोलवाड़ा विद्यालय की टीम किशनगंज के लिए शुक्रवार को रवाना हुई। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के टीम के रूप में इस स्कूल के खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम को स्कूल की प्रधानाध्यापिका अनुपम कुमारी ने किशनगंज के लिए रवाना की। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलवारा के बच्चों ने खेल के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है। विद्यालय की फुटबॉल (बालक अंडर-17) टीम का चयन स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 के लिए हुआ है, जो 11 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक किशनगंज में आयोजित है।
जिसमें उनके स्कूल के स्टूडेंट्स जिला का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना किये गए हैं। कहा कि टीम के साथ शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह टीम प्रभारी प्रीतम कुमार गए हैं। बताया कि टीम के मुख्य खिलाड़ियों में प्रेम सागर कुमार, विशाल कुमार, अनिकेत कुमार, मनखुश कुमार, गोलू कुमार, रोशन कुमार, अभिमन्यु कुमार, मंजीत कुमार, मेहरा नदाफ, बलराम कुमार, नीतीश कुमार, शिवम कुमार और पीयूष कुमार शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।


