Muzaffarpur News: गोबरसही गुमटी का बूमर टूटने से लगा लंबा जाम

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गोबरसही रेलवे गुमटी चार पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बूमर टूट गया। हादसे से अफरातफरी मची और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने जाम हटाने के लिए मेहनत की। इंजीनियरिंग विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की और लगभग आधे घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। आरपीएफ ने मामला दर्ज किया है।

Muzaffarpur News: गोबरसही गुमटी का बूमर टूटने से लगा लंबा जाम

Muzaffarpur News: फोटो :::::: मुजफ्फरपुर। गोबरसही रेलवे गुमटी चार पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बूमर टूट गया। हादसे के बाद गुमटी पर अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने गुमटी का बूमर तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। बूमर टूटने से गुमटी बंद नहीं हो पाई, जिससे सड़क यातायात दोनों तरफ से बाधित हो गया।घटना के कारण गोबरसही चौक और गोबरसही सर्किट हाउस रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक पुलिस को जाम छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इंजीनियरिंग विभाग ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए स्लाइडिंग बूमर लगाकर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया।

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन को पास कराया गया। टूटे बूमर को बदलने का काम जारी है। इसे लेकर आरपीएफ ने केस दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur News: गोबरसही गुमटी का बूमर टूटने से लगा लंबा जाम