सड़क पार करते समय बाइकों की टक्कर में दो घायल
संतकबीरनगर में लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर सोमवार को रसूलाबाद कट के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी रही, लेकिन यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा। घायलों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भेजवाया।

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर रसूलाबाद कट के पास सोमवार को सड़क पार करते समय दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी की स्थिति रही, हालांकि यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। सूचना पर स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।पुलिस के अनुसार, कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी रवि कुमार पुत्र सोहन अपनी बाइक से हाइवे पार कर रहे थे। इसी दौरान खलीलाबाद की ओर से गोरखपुर जा रहे सहजनवां थाना क्षेत्र के सुरदही निवासी दिलीप कुमार पुत्र स्व. रामजी प्रसाद की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची एनएचएआइ की एंबुलेंस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां उनका उपचार कराया गया। चौकी प्रभारी मगहर विनोद कुमार यादव ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।


