दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर
साजनपुर गांव में एक बाइक दुर्घटना में 24 वर्षीय सचिन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे बाइक सवार ने मौके से भागने के बाद सचिन को उसके चचेरे भाई ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति के कारण उन्हें चिचौली सेंटर रेफर किया गया। पुलिस दूसरे बाइक सवार की तलाश कर रही है।

साजनपुर गांव के सामने शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रिश्तेदारी में पाता जा रहा 24 वर्षीय युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। पीछे दूसरी बाइक से आ रहे चचेरे भाई ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिचौली सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। भरथना थाना क्षेत्र के बेर गांव निवासी सचिन शर्मा शनिवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से पाता स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था।
साजनपुर गांव के सामने पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही सचिन सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दूसरी बाइक का चालक मौके से निकल गया। सचिन का चचेरा भाई आकाश दूसरी बाइक से उसके पीछे आ रहा था। सचिन को सड़क पर घायल पड़ा देखकर वह रुका और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचा। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. ललित मोहन ने सचिन का प्राथमिक इलाज किया। सिर और पैर में गंभीर चोटें होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए चिचौली सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस दूसरे बाइक सवार का पता लगाने में जुटी है।


