लंबित मांगों को लेकर कॉलेज कर्मी कल विश्वविद्यालय मुख्यालयों पर करेंगे प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ 14 जुलाई को विश्वविद्यालय मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगा। लगभग 25 हजार शिक्षक और कर्मचारी इस आंदोलन में भाग लेंगे, जिसमें नियमित वेतन, पेंशन तथा 2015-2025 के बीच के अनुदान का भुगतान करने की मांग की जाएगी।

लंबित मांगों को लेकर कॉलेज कर्मी कल विश्वविद्यालय मुख्यालयों पर करेंगे प्रदर्शन

लंबित मांगों को लेकर कॉलेज कर्मी कल विश्वविद्यालय मुख्यालयों पर करेंगे प्रदर्शन नियमित वेतन, पेंशन व अनुदान भुगतान समेत लंबित मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे तेज बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) 14 जुलाई को राज्य के सभी विश्वविद्यालय मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है।

आंदोलन का विवरण

महासंघ के अध्यक्ष डॉ. शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा ने कहा कि बिहार के 222 अनुदानित संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के लगभग 25 हजार शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी इस आंदोलन में भाग लेंगे। इसके बाद 20 से 24 जुलाई तक विधानमंडल सत्र के दौरान शिक्षक एवं स्नातक विधान पार्षदों के सरकारी आवासों का घेराव किया जाएगा। महासचिव प्रो. राजीव रंजन एवं मीडिया प्रभारी प्रो. अरुण गौतम ने बताया कि पाटलिपुत्र, मगध, वीर कुंवर सिंह, बीआरए बिहार, जेपी, एलएनएमयू, टीएमबीयू, मुंगेर, बीएन मंडल और पूर्णिया विश्वविद्यालय मुख्यालयों पर बड़े पैमाने पर धरना होगा। आंदोलन तेज किया जाएगा।

मुख्य मांगें

संगठन की प्रमुख मांगों में पटना हाईकोर्ट के आदेश एवं बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति की अनुशंसा के अनुरूप नियमित वेतन एवं पेंशन लागू करना, वर्ष 2015-18 से 2022-25 तक की परीक्षा परिणाम आधारित अनुदान राशि का एकमुश्त भुगतान तथा अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिला विद्यार्थियों के लिए पूर्व की शुल्क प्रतिपूर्ति व्यवस्था बहाल करना शामिल है। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कॉलेज कर्मी किस दिन धरना-प्रदर्शन करेंगे?
कॉलेज कर्मी 14 जुलाई को धरना-प्रदर्शन करेंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।