चैनपुर और नुआंव में महाविद्यालय भवन के लिए भूमि चिन्हित

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

चैनपुर और नुआंव में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेजों के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। चैनपुर के कॉलेज के लिए 5.19 एकड़ और नुआंव के कॉलेज के लिए 3.86 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। सरकारी प्रस्ताव भेजा गया है, जिससे दोनों कॉलेजों को अलग भवन मिलने की उम्मीद है।

चैनपुर और नुआंव में महाविद्यालय भवन के लिए भूमि चिन्हित

दोनों डिग्री कॉलेज फिलहाल उच्च माध्यमिक विद्यालयों के भवन में हो रहे हैं संचालित, सरकार को भेजा गया प्रस्ताव चैनपुर के भालू भेरिया में 5.19 एकड़ और नुआंव के प्राणपुर में 3.86 एकड़ भूमि का चयन महाविद्यालय का अपना भवन होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मिलेगी सुविधा (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के चैनपुर और नुआंव प्रखंड में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेजों को अब अपना भवन मिलने की उम्मीद जगी है।

भवन निर्माण की प्रक्रिया

दोनों महाविद्यालयों के भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। चैनपुर के राजकीय डिग्री कॉलेज दुल्हरा के लिए भालू भेरिया मौजा में करीब 5.19 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। वहीं, नुआंव प्रखंड में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज गुड़िया के लिए प्राणपुर मौजा में 3.86 एकड़ भूमि चिन्हित किए जाने की जानकारी है। चिन्हित भूमि पर महाविद्यालय भवन निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। भवन निर्माण होने के बाद दोनों महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। अभी दोनों महाविद्यालय अपने स्थायी भवन से वंचित हैं।

स्थायी भवन की आवश्यकता

चैनपुर का कॉलेज दुल्हरा उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन में संचालित हो रहा है, जबकि नुआंव का राजकीय डिग्री कॉलेज गुड़िया सर्वोदय प्लस टू विद्यालय में चल रहा है। ऐसे में महाविद्यालय के लिए अलग भवन की जरूरत उद्घाटन के समय से ही महसूस की जा रही थी। भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी होने से अब कॉलेज प्रशासन, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में स्थायी भवन बनने की उम्मीद बढ़ी है।

राजस्व विभाग की पहल

राजस्व विभाग की ओर से संबंधित मौजा में सर्वे किए जाने के बाद जमीन चिह्नित किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद निर्माण के लिए प्रस्ताव आगे बढ़ाया गया है। राजस्व विभाग ने कराया स्थल सर्वे राजकीय डिग्री कॉलेज गुड़िया नुआंव के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले राजस्व विभाग का एक कर्मचारी संबंधित मौजा में आया था। उसने स्थल का सर्वे करने के साथ आसपास के लोगों से भूमि के संबंध में जानकारी ली थी। प्राचार्य के अनुसार, संभवत: प्राणपुर मौजा में ही कॉलेज भवन के लिए भूमि चिन्हित की गई है। भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्माण की उम्मीद बढ़ी है।

वर्तमान नामांकन स्थिति

गुड़िया कॉलेज में 48 विद्यार्थियों का नामांकन प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान में राजकीय डिग्री कॉलेज गुड़िया में स्नातक कक्षा में 48 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार करीब 100 से 120 विद्यार्थी अभी नामांकन की प्रक्रिया में हैं। 17 सितंबर के बाद ऑन द स्पॉट नामांकन शुरू होने की संभावना है। विश्वविद्यालय से इसकी हरी झंडी मिलते ही नामांकन प्रक्रिया में तेजी आएगी और निर्धारित सीटों के अनुसार विद्यार्थियों का नामांकन किया जाएगा।

भवन निर्माण की स्वीकृति

चैनपुर कॉलेज के लिए भी चयनित हुई जमीन राजकीय डिग्री कॉलेज दुल्हरा, चैनपुर के लिए भी भूमि चिन्हित कर ली गई है। भालू भेरिया मौजा में करीब 5.19 एकड़ भूमि कॉलेज भवन निर्माण के लिए चयनित की गई है। वर्तमान में यह कॉलेज दुल्हरा उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन में संचालित हो रहा है। अलग भवन मिलने से कॉलेज में कक्षाओं के संचालन, कार्यालय व्यवस्था और विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा सकेगा। स्थायी भवन से बढ़ेगी शैक्षणिक सुविधा दोनों महाविद्यालयों के अपने भवन नहीं होने के कारण फिलहाल विद्यालय भवनों में कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। स्थायी भवन बनने के बाद कॉलेजों को पर्याप्त कक्ष, कार्यालय, पुस्तकालय समेत अन्य शैक्षणिक सुविधाएं विकसित करने का अवसर मिलेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने प्रखंड में ही बेहतर उच्च शिक्षा का वातावरण मिल सकेगा। भूमि चयन और प्रस्ताव सरकार को भेजे जाने के बाद अब निर्माण की स्वीकृति और आगे की प्रक्रिया पर लोगों की नजर है। फोटो- 15 सितंबर भभुआ- 11 कैप्शन- नुआंव प्रखंड के गुड़िया गांव स्थित इसी उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन में संचालित हो रहा है राजकीय डिग्री कॉलेज। (फोटो सिंगल कॉलम)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦राजकीय डिग्री कॉलेज गुड़िया का प्राचार्य कौन है?−
राजकीय डिग्री कॉलेज गुड़िया का प्राचार्य डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचैनपुर और नुआंव में महाविद्यालय भवन के लिए भूमि चिन्हित