गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर तंबाकू निषेध की सामूहिक शपथ
फोटो कोडरमा 21 कोडरमा सदर अस्पताल में गुरुवार को तंबाकू निषेध को लेकर शपथ ग्रहण करते चिकित्सक व कर्मी। कोडरमा, वरीय संवाददाता गांधी जयंती की पूर्व स

कोडरमा, वरीय संवाददाता। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, कोडरमा की ओर से सदर अस्पताल परिसर में तंबाकू निषेध को लेकर सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों समेत उपस्थित लोगों ने तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन का असर गंभीर और दूरगामी होता है।
विशेष रूप से युवाओं को तंबाकू और इसके उत्पादों से दूर रहना चाहिए। मौके पर सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. फरहाना महफूज, डॉ. नीलमणि, डॉ. नीरज साहा, डॉ. अभिषेक कुमार, जिला परामर्शी दीपेश कुमार, डॉ. सिद्धांत ओहदार, सोशल वर्कर हिमांशु कुमार, इंदिरा कुमारी, ललन कुमार समेत अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

