खेल : सिनसिनाटी : कोको सेमीफाइनल में सारा से भिड़ेंगी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोको गफ सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने 10वीं वरीयता प्राप्त मार्तो कोस्त्युक को 6-2, 6-2 से हराया। अब उनका सामना सारा बेजलेक से होगा, जिन्होंने मेडिसन कीज को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला और इगा स्वियातेक भिड़ेंगी। पुरुष एकल में फ्लेवियो कोबोली और आर्थर फिल्स की भी मुकाबला होगा।

खेल : सिनसिनाटी : कोको सेमीफाइनल में सारा से भिड़ेंगी

सिनसिनाटी : कोको सेमीफाइनल में सारा से भिड़ेंगी सिनसिनाटी। अमेरिकी टेनिस स्टार कोको गफ सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को क्वार्टर-फाइनल में 10वीं वरीय मार्तो कोस्त्युक को लगातार सेट में 6-2, 6-2 से हरा दिया। अब उनका सामना जाइंट किलर सारा बेजलेक से होगा। चेक खिलाड़ी सारा ने दिग्गज अमेरिकी खिलाड़ी मेडिसन कीज को 3-6, 6-4, 7-6 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। दूसरे सेमीफाइनल में तीसरी वरीय अमेरिका की जेसिका पेगुला का सामना मौजूदा चैंपियन और यहां सातवीं वरीय पोलैंड की इगा स्वियातेक से होगा। पुरुष एकल के सेमीफाइनल इटली के फ्लेवियो कोबोली और फ्रांस के आर्थर फिल्स तथा अमेरिका के फ्रांसिस्को टियाफो और उनके हमवतन ब्रेंडन नाकाशीमा के बीच होंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : सिनसिनाटी : कोको सेमीफाइनल में सारा से भिड़ेंगी