कोयला आपूर्ति के लिये पोर्टल पर कराएं पंजीकरण
कुशीनगर में सभी ईंट-भट्ठा उद्योगों एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए 2026-27 के लिए कोयले की आपूर्ति की जाएगी। कोल इंडिया लिमिटेड ने उप्र लघु उद्योग निगम कानपुर को नोडल एजेंसी बनाया है। ईंट-भट्ठों को 900 मीट्रिक टन और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को 9,600 मीट्रिक टन कोयला आवंटित किया जाएगा।

कुशीनगर। जिले के सभी ईंट-भट्ठा उद्योगों एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों को कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा वर्ष 2026-27 के लिये भारत सरकार से उप्र राज्य के लिए कोयले की आपूर्ति के संबंध में उप्र लघु उद्योग निगम लिमिटेड कानपुर को नोडल एजेंसी नामित किया गया है। उपयुक्त उद्योग प्रवीन मौर्या ने बताया कि इस व्यवस्था के अन्तर्गत प्रत्येक ईंट-भट्ठे को अधिकतम 900 मीट्रिक टन तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों को अधिकतम 9,600 मीट्रिक टन कोयले का आवंटन किया जा सकता है। कोयला बाजार दर की अपेक्षा कम दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जिले के इच्छुक ईंट-भट्ठा उद्योगों एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों द्वारा अपनी आवश्यकता के अनुसार कोयले की मांग के लिये उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड, कानपुर के कोल पोर्टल Coal.upsic.in पर पंजीकरण करा सकते है।


