बारिश के साथ साथ थर्मल पावर की मांग बढ़ने से कोयला स्टॉक में कमी

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बारिश के कारण बिजली की मांग में वृद्धि हुई, जिससे पावर प्लांटों में कोयला स्टॉक कम हो गया। हालांकि, कोयला आपूर्ति में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। कोयला मंत्री की बैठक में इस पर चर्चा हुई, जिसमें अक्टूबर में पावर प्लांटों को आवश्यक कोयला आपूर्ति का निर्देश दिया गया।

बारिश के साथ साथ थर्मल पावर की मांग बढ़ने से कोयला स्टॉक में कमी

बारिश के साथ-साथ बिजली की मांग में वृद्धि के कारण पावर प्लांटों के कोयला स्टॉक में कमी हुई। हालांकि जितनी बिजली की मांग बढ़ी उस अनुरूप कोयले की आपूर्ति में वृद्धि नहीं हुई। एक दिन पहले कोयला मंत्री की मौजूदगी में आयोजित समीक्षा बैठक में पावर प्लांटों में कोयला स्टॉक को लेकर गंभीर विचार विमर्श हुआ। पिछले साल अगस्त महीने में पावर प्लांटों को 63.28 मिलियन टन कोयले की आपूर्ति की गई थी। वहीं चालू वर्ष के अगस्त महीने में 65.63 मिलियन टन कोयले की आपूर्ति की गई। थर्मल पावर की मांग में 11.23 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कोयला आपूर्ति में मात्र 3.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

अगस्त 2026 में 113674 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, वहीं अगस्त 2025 में 102201 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ था। हाईड्रो पावर के उत्पादन में अगस्त महीने में पिछले साल के अगस्त महीने के मुकाबले 16.75 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इसकी भरपाई थर्मल पावर से करने के कारण भी कोयला स्टॉक में कमी हुई।अंदरखाने सूत्रों ने बताया कि अक्टूबर महीने में कोल कंपनियों को क्रिटिकल स्थिति में पहुंचे पावर प्लांटों को जरूरत भर कोयला आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है। कहा गया कि अक्टूबर में बारिश नहीं हुई तो मध्य अक्टूबर तक पावर प्लांटों के कोयला स्टॉक की स्थिति को बेहतर कर दिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबारिश के साथ साथ थर्मल पावर की मांग बढ़ने से कोयला स्टॉक में कमी