सितंबर में मानसून कमजोर होने के संकेत, कोयला सप्लाई तेज होगी : मंत्रालय

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद में कोल इंडिया ने जुलाई और अगस्त में भारी बारिश के बावजूद कोयले का उत्पादन और सप्लाई जारी रखा। अप्रैल से अगस्त 2023 के दौरान, कोल इंडिया ने 322.90 मिलियन टन कोयले की सप्लाई की, जो पिछले साल के मुकाबले 6.70% अधिक है। बारिश कम होने से उत्पादन में सुधार हो रहा है।

सितंबर में मानसून कमजोर होने के संकेत, कोयला सप्लाई तेज होगी : मंत्रालय

धनबाद, विशेष संवाददाता। कोयला क्षेत्रों में भारी बारिश कम होने के साफ़ संकेत मिलने के साथ ही कोल इंडिया में कोयले का उत्पादन और सप्लाई तेज़ होने के संकेत हैं। जुलाई और अगस्त के दौरान लंबे समय तक बारिश होने के बावजूद खासकर पूर्वी-मध्य हिस्सों में कोल इंडिया ने सप्लाई का काम लगातार जारी रखा। चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-अगस्त के दौरान, कोल इंडिया ने 322.90 मिलियन टन कोयले की सप्लाई की, जो पिछले साल इसी अवधि में सप्लाई किए गए 302.60 मिलियन टन से 6.70% ज़्यादा है। बारिश कम होने से ज़मीनी स्तर पर राहत मिल रही है। इससे डिस्पैच करना आसान हो गया है।

खदान के निचले स्तरों पर डूबी हुई कोयले की परतों को ज़्यादा पंपिंग करके उत्पादन के लिए फिर से तैयार किया जा रहा है, जबकि खदान के अंदर के रास्तों की मरम्मत का काम ज़ोरों पर चल रहा है। सितंबर के शुरुआती तीन दिनों में, जब बारिश का असर था, औसत दैनिक कोयला उत्पादन लगभग 1.36 मिलियन टन प्रति दिन था जो 4 सितंबर को को बारिश से सिर्फ़ एक दिन की राहत मिलने पर भी यह बढ़कर लगभग 1.7 मिलियन टन प्रति दिन हो गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसितंबर में मानसून कमजोर होने के संकेत, कोयला सप्लाई तेज होगी : मंत्रालय