बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत वितरण के लिए पहुंचे नेता

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बेतिया में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए कोयला मंत्रालय ने राहत सामग्री लेकर 20 वाहन भेजे। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने राहत सामग्री क्षेत्र में भेजने के लिए हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रही है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत वितरण के लिए पहुंचे नेता

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए कोयला मंत्रालय की ओर से राहत सामग्री लेकर 20 वाहन शुक्रवार को बेतिया पहुंचे। मंशा टोला से केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम, विधायक विनय बिहारी एवं राम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर राहत सामग्री से लदे वाहनों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन घड़ी में केंद्र सरकार और कोयला मंत्रालय पश्चिम चंपारण के प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।

राहत सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा के समय राहत और बचाव कार्य में सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत वितरण के लिए पहुंचे नेता