मजदूर कन्वेंशन की तैयारी जोर शोर से
हिन्दुस्तान, बोकारो
बेरमो में कोयला उद्योग क्षेत्र में मजदूरों की जेबीसीसीआइ-12 के गठन की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो रहा है। कोल फेडरेशन और विभिन्न ट्रेड यूनियन संगठनों ने मिलकर 12 सितंबर को मजदूर कन्वेंशन की योजना बनाई है। बीएमएस को भी आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

बेरमो। जेबीसीसीआइ-12 के गठन की मांग को लेकर कोयला उद्योग क्षेत्र में मजदूर आंदोलन तेज हो रहा है। जेबीसीसीआइ-11 की अवधि 30 जून 2026 को ही समाप्त हो चुकी है और 1 जुलाई 2026 से जेबीसीसीआइ-12 की अवधि शुरू हो गयी है। इस बीच कोल सेक्टर के कोल फेडरेशन ने आंदोलन तेज करना शुरू कर दिया है। मालूम हो कि संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू और एक्टू एक मंच पर है। वहीं बीएमएस अकेले आंदोलन चला रहा है। एडिशनल महासचिव लखनलाल महतो ने कहा कि 12 सितंबर के मजदूर कन्वेंशन की तैयारी शुरू कर दी गयी है।
इससे पहले सभी मजदूर संगठनों के नेता एक बार फिर बैठक कर तैयारियों पर चर्चा करेंगे। संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा चाहता है कि बीएमएस भी मजदूर कन्वेंशन में उनके साथ शामिल हो।


