बोनस को लेकर ठेका मजदूरों का मुद्दा बरकरार
धनबाद। कोयला कंपनियों में विभागीय मजदूरों की संख्या लगातार घटती जा रही है। वहीं ठेका मजदूरों की संख्या बढ़ती जा रही है। ठेका मजदूरों को समान काम के लिए समान वेतन नहीं मिलता। आधे से ज्यादा ठेका मजदूर सामाजिक सुरक्षा के दायरे से बाहर हैं। ट्रेड यूनियनों ने भी इस मुद्दे पर आवाज उठाना कम कर दिया है।

धनबाद। कोयला कंपनियों में विभागीय मजदूरों की संख्या लगातार घटती जा रही है। वहीं ठेका मजदूरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बोनस के मुद्दे पर हर बार ठेका मजदूरों का मुद्दा उठता है, लेकिन निर्णय अधिनियम के अनुसार 8.33% न्यूनतम बोनस का आदेश जारी किया जाता है। समान काम के लिए समान वेतन का मुद्दा सालों से उठाया जा रहा है, लेकिन ठेका मजदूरों को विभागीय कर्मियों की तरह समान बोनस तक नहीं मिलता है।
ठेका मजदूरों की स्थिति
कोयला क्षेत्र में उत्पादन के दृष्टिकोण से देखा जाए तो विभागीय कर्मियों से ज्यादा अहम ठेका मजदूर होते जा रहे हैं, जहां 70 प्रतिशत कोयला खनन आउटसोर्सिंग कंपनियों के भरोसे है। बता दें कि आउटसोर्सिंग कंपनियों की पूरी गतिविधियां ठेका मजदूरों पर ही निर्भर हैं। स्थिति यह है कि आधे से ज्यादा ठेका मजदूर सामाजिक सुरक्षा के दायरे से बाहर हैं। इसकी वजह ऑन रोल नहीं होना है। ऑफ रोल ठेका मजदूर दिहाड़ी मजदूर की तरह काम कर रहे हैं।
सामाजिक सुरक्षा के आंकड़े
सीएमपीएफ के आंकड़े पर गौर करें तो कार्यरत ठेका मजदूरों में आधे से कम सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आते हैं। इधर, ट्रेड यूनियनों की ओर से भी ठेका मजदूरों के मुद्दे पर अब मुखर होकर आवाज नहीं उठाए जा रहे हैं। यूनियन सूत्रों का कहना है कि कोल सेक्टर में वर्तमान में तीन लाख से अधिक ठेका मजदूर कार्यरत हैं। कोयला खान भविष्य निधि संगठन के सामाजिक सुरक्षा के दायरे में बमुश्किल एक लाख से अधिक के नाम ही दर्ज हैं। बाकी ठेका मजदूर ऑफ रोल की तरह कार्यरत हैं।

