कोल इंडिया के ठेका मजदूरों का वेतन बढ़ा

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

कोल इंडिया लिमिटेड ने ठेका श्रमिकों के दैनिक वेतन में संशोधन किया है। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी। औद्योगिक श्रमिकों के मूल्य सूचकांक में वृद्धि के आधार पर वीडीए बढ़ाया गया है। अब अकुशल मजदूरों को 1,341 रुपये, अर्धकुशल को 1,375 रुपये, कुशल को 1,409 रुपये और अतिकुशल श्रमिकों को 1,443 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे।

कोल इंडिया के ठेका मजदूरों का वेतन बढ़ा

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। कोल इंडिया लिमिटेड ने ठेका मजदूरों को राहत दी है। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) की ओर से जारी आदेश के अनुसार ठेका श्रमिकों के दैनिक वेतन में संशोधन किया गया है। नई दरें 1 अक्तूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक छह महीने के लिए लागू रहेंगी। भारत सरकार के मुख्य श्रम आयुक्त ने 30 सितंबर को आदेश जारी कर बताया था कि औद्योगिक श्रमिकों का औसत मूल्य सूचकांक 424.80 से बढ़कर 431.42 हो गया है। इसी आधार पर ज्वाइंट कमेटी की सिफारिश पर वीडीए बढ़ाया गया है।नई दरों के अनुसार अकुशल मजदूर को 1341 रुपये, अर्धकुशल/अकुशल सुपरवाइजरी को 1375 रुपये, कुशल को 1409 रुपये और अतिकुशल को 1443 रुपये प्रतिदिन मिलेगा।

आदेश की कॉपी सीआईएल कोलकाता के सभी निदेशकों, बीसीसीएल, सीसीएल और ईसीएल के सीएमडी को भेजी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकोल इंडिया के ठेका मजदूरों का वेतन बढ़ा