झारखंड सहित अन्य कोयला बहुल राज्यों में थर्मल पावर प्लांट की तैयारी में कोल इंडिया

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

कोल इंडिया पारंपरिक कोयला खनन से आगे बढ़कर थर्मल पावर और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की तैयारी कर रही है। झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बिजली, सौर ऊर्जा और गैसीकरण से जुड़ी योजनाएं आगे बढ़ रही हैं। कंपनी ने ऊर्जा कानूनों, नीतियों और मानकों पर कोलकाता में कार्यशाला आयोजित की। चंद्रपुरा में 1600 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट प्रस्तावित है।

झारखंड सहित अन्य कोयला बहुल राज्यों में थर्मल पावर प्लांट की तैयारी में कोल इंडिया

कोल इंडिया ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रही है। कोयला खनन के साथ साथ थर्मल पावर प्लांट और नवीकरणीय ऊर्जा के मुकम्मल रोडमैप पर कंपनी अग्रसर है। कोयला बहुल तीन राज्यों झारखंड, ओडिसा और छत्तीसगढ़ में थर्मल पावर प्लांट की तैयारी है। थर्मल पावर और नवीकरणीय ऊर्जा के लिए अलग से महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों की बहाली के साथ साथ कोल इंडिया ने दो दिन पूर्व कोलकाता में इसके लिए मास्टर वर्कशॉप का आयोजन किया। उक्त वर्कशॉप में कोल इंडिया चेयरमैन सहित बड़े अधिकारी शामिल हुए। वर्कशॉप में ऊर्जा कानूनों, नीतियों और मानकों पर दो दिवसीय मंथन चला। कोल इंडिया चेयरमेन ने विद्युत क्षेत्र को नियंत्रित करने वाले कानूनी, नीतिगत और नियामक ढांचे को समझने के महत्व पर जोर दिया, विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा और तापीय विद्युत परियोजनाओं के संदर्भ में। कोल इंडिया चेयरमेन ने मौके पर संकेत दिया कि कोल इंडिया अपने पारंपरिक कोयला खनन से परे नए व्यावसायिक अवसरों की खोज कर रहा है। कानूनों, विनियमों और बदलती नीतियों की बेहतर समझ से प्रतिभागियों को परियोजनाओं की प्रभावी ढंग से योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने में मदद मिलेगी। कई एक्सपर्ट ने कोयला अधिकारियों को मौके पर ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित अहम जानकारी दी।

ऊर्जा क्षेत्र में कोल इंडिया का विस्तार

कोल इंडिया ऊर्जा सुरक्षा और नेट-जीरो लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पारंपरिक कोयला खनन से हटकर अब नवीकरणीय ऊर्जा (विशेषकर फ्लोटिंग सोलर और ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं) और आधुनिक थर्मल पावर प्लांट्स की दिशा में अपना बड़ा विविधीकरण कर रही है। झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे प्रमुख कोयला उत्पादक राज्यों में कंपनी ने अरबों रुपये के प्रोजेक्ट्स की तैयारी शुरू कर दी है।

झारखंड में बिजली परियोजनाओं की तैयारी

झारखंड में चंद्रपुरा बनेगा पावर हब

कोल इंडिया ने दामोदर वैली कॉर्पोरेशनके साथ मिलकर बोकारो के चंद्रपुरा में 1600 मेगावाट (2x800 मेगावाट) क्षमता का नया थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए पहले ही समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें लगभग ₹16,500 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा अनुषंगी कंपनियों बीसीसीएल और सीसीएल के माध्यम से झारखंड के खदान क्षेत्रों, जलाशयों और छतों पर सौर परियोजनाएं लगा रही हैं। धनबाद में बीसीसीएल दर्जनों स्थानों पर ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर सिस्टम पर काम कर रही है। इसके अतिरिक्त, दामोदर वैली कॉर्पोरेशन और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर राज्य के प्रमुख जलाशयों (जैसे चंद्रपुरा डैम और तिलैया डैम) में फ्लोटिंग सोलर प्लांट विकसित करने की योजना है।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा की योजनाएं

छत्तीसगढ़ में एसईसीएल की ग्रीन एनर्जी और फ्लोटिंग सोलर योजना प्रगति पर है। 626 मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य।सरफेस गैसीफिकेशन पर भी कंपनी सक्रिय है। ओडिशा में एमसीएल थर्मल प्लांट और कोल गैसीफिकेशन सहित कई योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। राज्य सरकार व विभिन्न कंपनियों के सहयोग से भी काम चल रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कोल इंडिया किन राज्यों में थर्मल पावर प्लांट की तैयारी कर रही है?−
कहानी के अनुसार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में थर्मल पावर प्लांट की तैयारी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsझारखंड सहित अन्य कोयला बहुल राज्यों में थर्मल पावर प्लांट की तैयारी में कोल इंडिया