कोल इंडिया : आज एपेक्स जेसीसी में उठेगा जेबीसीसीआई गठन का मुद्दा

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

कोल इंडिया की अपेक्स जेसीसी की बैठक गुरुवार को होगी, जिसमें जेबीसीसीआई के गठन पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक बुधवार के लिए निर्धारित थी, लेकिन कुछ कारणों से एक दिन टाल दी गई। ट्रेड यूनियनों ने बैठक में जेबीसीसीआई पर ही चर्चा करने का निर्णय लिया है।

कोल इंडिया : आज एपेक्स जेसीसी में उठेगा जेबीसीसीआई गठन का मुद्दा

कोल इंडिया एपेक्स जेसीसी की गुरुवार को होनेवाली बैठक में जेबीसीसीआई गठन का मुद्दा उठेगा। बैठक बुधवार को होनी थी लेकिन कतिपय कारणों से तिथि को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया। कोल इंडिया एपेक्स जेसीसी (संयुक्त सलाहकार समिति) के सदस्य मंगलवार शाम को ही कोलकाता पहुंच गए थे। कोल इंडिया की ओर से बैठक के एजेंडे को लेकर जारी पत्र में लेबर कोड के क्रियान्वयन पर बैठक बुलाई है। वैसे यूनियन नेताओं ने बातचीत में कहा कि सिर्फ जेबीसीसीआई के गठन पर बात करेंगे। जब तक जेबीसीसीआई के गठन पर प्रबंधन सकारात्मक संकेत नहीं देता है, किसी अन्य मुद्दे पर बात नहीं होगी।

बैठक में शामिल होने के लिए ट्रेड यूनियनों की ओर से एटक के रमेंद्र कुमार, बीएमएस से के लक्ष्मा रेड्डी, एचएमएस से हरभजन सिंह सिद्दू एवं सीटू से डीडी रामानंदन पहुंचे हैं। प्रबंधन की ओर से कोल इंडिया चेयरमैन एवं निदेशक मानव संसाधन सहित जेसीसी के सदस्य मौजूद रहेंगे। एक यूनियन नेता ने कहा कि बुधवार को कोल इंडिया के निदेशक (मानव संसाधन) से यूनियन नेताओं की औपचारिक मुलाकात हुई। यूनियन नेताओं ने संकेत दिया कि बैठक के एजेंडे को लेकर निदेशक मानव संसाधन को संकेत दे दिया गया है कि ट्रेड यूनियन नेता जेबीसीसीआई पर ही बात करेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकोल इंडिया : आज एपेक्स जेसीसी में उठेगा जेबीसीसीआई गठन का मुद्दा