हम्मामी ने कॉकपिट के वीडियो में जोड़ी अलकायदा आतंकियों की तस्वीर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

फ्लाईदुबई के सह-पायलट हमाम अल हम्मामी के कट्टरपंथी वेबसाइटें देखने के बाद प्रशासनिक काम में लगने का आरोप है। उसके लिंक्डइन पर अल-कायदा से जुड़ा वीडियो शेयर करने से संदेह बढ़ गया है। ओमान एयर से इस्तीफा देने के पहले उसका बैकग्राउंड चेक नहीं किया गया था।

हम्मामी ने कॉकपिट के वीडियो में जोड़ी अलकायदा आतंकियों की तस्वीर

फ्लाईदुबई विमान के सह पायलट हमाम अल हम्मामी को ओमान एयर ने कट्टरपंथी वेबसाइटें देखने के बाद प्रशासनिक काम में लगाया था। सूत्रों ने ये दावा किया है। घटना के नौ घंटे बाद पायलट के लिंक्डइन अकाउंट पर कॉकपिट का वीडियो पोस्ट हुआ है जिसके अंत में अलकायादा आतंकी की तस्वीर लगी है। ऐसे में संदेह गहराने लगा है कि पायलट के तार कहीं अलकायदा से तो नहीं जुड़े हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा कि हम्मामी ने लिंक्डइन प्रोफाइल में खुद को फ्लाईदुबई का पायलट बताया है। पायलट के खाते से घटना के नौ घंटे बाद दो पोस्ट हुईं। इसमें इजरायल की विमान कंपनी के विमान अल एल के कॉकपिट की फोटो और अल-कायदा से जुड़ी पोस्ट शामिल है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि घटना के बाद पायलट के अकाउंट से दो पोस्ट किसने की। यूएई के टीवी चैनल अल अरबिया का सूत्रों के हवाले से दावा है कि हम्मामी सीरिया में रहने के दौरान कट्टरपंथी विचारधारा से प्रेरित हुआ था। हम्मामी ने दुबई में 'एल अल इज़रायली एयरलाइंस' के विमान का वीडियो साझा किया है। इसके आखिर में अयमान अल- जवाहिरी की तस्वीर है। जवाहिरी अल-कायदा का एक प्रमुख नेता था जिसे 2022 में अमेरिका के ड्रोन हमले में मार गिराया गया था.

दुबई एयरपोर्ट का वीडियो दिखा

पायलट द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के एक हिस्से की भौगोलिक स्थिति की पुष्टि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में हुई है। इसमें कैमरा ऑपरेटर एक इजरायली विमान पर कैमरा जूम करता दिखाई दे रहा। कॉकपिट के डिस्प्ले पर उड़ान संख्या ओएमए624 लिखा है और तारीख 11 अक्तूबर 2023 दिख रही है। यह विवरण दुबई और मस्कट के बीच नियमित रूप से संचालित होने वाली उड़ान से मेल खाता है.

दूसरे वीडियो में पवित्र इस्लामी स्थल दिखाए

अमेरिकी समाचार चैनल सीएनएन के अनुसार पायलट ने दूसरी पोस्ट में एआई से तैयार एक ग्राफिक पोस्ट किया था। इसमें इस्लाम के तीन सबसे पवित्र स्थलों, मक्का, मदीना और यरुशलम को रोशनी से बने एक रास्ते के जरिए जोड़ा गया था। इसके पृष्ठभूमि में एक कविता सुनाई दे रही, जिसमें चुनौतीपूर्ण तेवर, मौत के सामने निडर रहने और सम्मान की रक्षा जैसे विषयों पर जोर दिया गया है.

जवाहिरी ने संभाली ओसामा की जिम्मेदारी

पायलट द्वारा साझा किए गए विमान के वीडियो के अंत में जवाहिरी और हुमाम खलील अबू-मुलाल अल-बलावी के चित्र दिखाई दे रहा। अल-जवाहिरी ने ओसामा बिन लादेन के बाद अल-कायदा के प्रमुख का पद संभाला था। वहीं, अल-बलावी अल-कायदा समर्थक था और उसने 2009 में आत्मघाती हमला किया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के सात अधिकारी शामिल थे.

नियुक्ति से पहले हम्मामी की जांच नहीं

सूत्रों का दावा है कि प्रशिक्षण के दौरान ओमान एयर के निगरानी तंत्र को पता चला था कि हम्मामी लगातार कट्टरपंथ से जुड़ी वेबसाइटों को देखता है। कुछ समय बाद हम्मामी ने फ्लाईदुबई का दामन थाम लिया लेकिन कंपनी ने उसकी नियुक्ति से पहले पायलट के बैकग्राउंड की जांच नहीं करवाई थी। प्रशासनिक काम में ड्यूटी लगने के बाद पायलट ने ओमान एयर से वर्ष 2024 में इस्तीफा दे दिया था.

मोरक्को एयरलाइन का अनुभव

सूत्रों के अनुसार हम्मामी ने इससे पहले मोरक्को के रॉयल एयर मैरोक के साथ काम किया है। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार हम्मामी ने ओमान एयर के साथ सात साल फरवरी 2025 तक काम किया। मोरक्को की विमान कंपनी के साथ जनवरी 2026 तक काम किया। हम्मामी ने जो वीडियो साझा किया है वो बुधवार को घटना के शिकार हुए विमान जैसा ही है.

सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

ईरान से अमेरिका- इजरायल जंग के बीच इजरायल जा रहे फ्लाईदुबई के विमान में हुई घटना ने विमानन सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सह- पायलट ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया अभी ये स्पष्ट नहीं है, हालांकि जांच एजेंसिया हर बिंदु को आधार बनाकर जांच कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि एजेंसियां सह- पायलट की हर गतिविधि से जुड़ी जानकारी जुटा रही हैं.

यूएई ने फिर शुरू की उड़ानें

घटना सामने आने के बाद यूएई ने इजरायल की सभी उड़ानें रद्द कर दीं। इस फैसले के चलते इजरायल जाने वाले हजारों लोग अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंस गए। दोनों देशों की सहमति के बाद उड़ानें शुक्रवार को फिर से शुरू हुईं। इजरायली अधिकारी ने बताया कि दुबई से कई विमान शनिवार तड़के भी इजरायल पहुंचे हैं। इसमें अरर्किया और इसराइर कंपनी के विमान शामिल हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्या पायलट ने अल-कायदा से जुड़ा वीडियो साझा किया था?−
हाँ, पायलट ने अल-कायदा से जुड़ा वीडियो साझा किया था जिसका अंत जवाहिरी की तस्वीर से हुआ था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहम्मामी ने कॉकपिट के वीडियो में जोड़ी अलकायदा आतंकियों की तस्वीर