सीएमपीडीआई में स्वच्छता अभियान ‘स्पेशल कैंपेन 6.0’ शुरू
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में शुक्रवार को सीएमपीडीआई में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ‘स्पेशल कैंपेन 6.0’ की शुरुआत की गई, जिसमें कार्यस्थल प्रबंधन और ई-वेस्ट निपटारे पर ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यक्रम में अजय कुमार ने अहिंसा दिवस के महत्व पर चर्चा की।

रांची। सीएमपीडीआई में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यस्थल के बेहतर प्रबंधन, सफाई और ई-वेस्ट निपटारे के उद्देश्य से ‘स्पेशल कैंपेन 6.0’ की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान निदेशक (तकनीकी) अजय कुमार ने दोनों महान विभूतियों के योगदान को याद करते हुए अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर राजीव कुमार सिन्हा और नृपेन्द्र नाथ सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

