सीएमओ के निरीक्षण में बंद मिला पीएचसी गांगीबाजार
हिन्दुस्तान, महाराजगंज
महराजगंज में सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांगी बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने अनुपस्थित पाए गए डॉक्टरों और कर्मचारियों की एक दिन की वेतन रोकने का आदेश दिया और तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया। इसके बाद वे पीएचसी पनियरा पहुंचे और वहां भी अनुपस्थित कर्मचारियों पर समान कार्रवाई की।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांगी बाजार का निरीक्षण किया। साढे दस बजे पीएचसी में मेनगेट में ताला लटकता मिला। सीएमओ पीएचसी में तैनात सभी डॉक्टर और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने के साथ तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद सीएमओ पीएचसी पनियरा पहुंचे। नेत्र परीक्षण अधिकारी वकाउल्लाह अंसारी, फार्मासिस्ट गौरव प्रताप सिंह, एलटी विजय कुमार, एचईओ वेद प्रकाश यादव, डॉ. ऐश्वर्य गणेश और डॉ. अभिनव प्रताप सिंह बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया।


