कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सुना सीएम का लाइव प्रसारण
हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उचित दर विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाने के लिए लाइव प्रसारण में घोषणा की। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कार्यक्रम में भाग लिया और सरकार की कोशिशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सुना सीएम का लाइव प्रसारण
विकासखंड सभागार में उचित दर विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कोटेदारों का राशन वितरण लाभांश बढ़ाने की बड़ी सौगात दी है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने उचित दर विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सबका साथ लेकर चल रही है। उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान कार्यक्रम में तहसीलदार राधेश्याम गौड़, खंड विकास अधिकारी ओंकार सिंह, एडीओ एसबी विक्रांत सिंह, राजकुमार लिपिक धीर सिंह प्रधान भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय पवार, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. संदीप वर्मा, मनोज चौहान, विपिन गोयल, नामित सभासद संजय धीमान, अनिल गौतम एवं सभी उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे।


