मुंगेर: सीएम सम्राट चौधरी हवेली खड़गपुर में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
हवेली खड़गपुर से राजेश की रिपोर्ट शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तिरंगा यात्रा के

हवेली खड़गपुर से राजेश की रिपोर्ट शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तिरंगा यात्रा के ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कार्यक्रम में शामिल होने 09.39 बजे हवेली खड़गपुर स्थित आरएसके उच्च विद्यालय पहुंचे। आरएसके स्थित मैदान पर निर्धारित समय से लगभग 40 मिनट विलंब से उनका हेलीकॉप्टर लैंड किया। सीएम के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद एनडीए कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके, फूलमाला देकर उनका स्वागत, अभिनंदन किया। उसके बाद सीएम सम्राट तिरंगा यात्रा में शामिल होने आंबेडकर चौक पहुंचने के पूर्व नंदलाल बोस चौक स्थित कला गुरु नंदलाल बोस और आंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा भाव से नमन किया।
सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामों के बीच निकली तिरंगा यात्रा की शुरुआत आंबेडकर चौक से हुआ। अपने हाथों में तिरंगा लिए सम्राट चौधरी आगे आगे चल रहे थे। जबकि उनके पीछे युवा और छात्रों के साथ नागरिकों का हुजूम उमड़ पड़ा।सीएम सम्राट चौधरी के साथ प्रभारी मंत्री संजय कुमार, विधायक कुमार प्रणय, नचिकेता मंडल, एमएलसी लालमोहन गुप्ता, जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार, लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश सिंह के साथ साथ आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, डीएम निखिल धनराज, एसपी सैयद इमरान मसूद के अलावे हजारों की संख्या में विभिन्न महाविद्यालय, विद्यालय की छात्र छात्रा और समाज के प्रबुद्धजनों के अलावे एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा आंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर नगर के काली मंदिर चौक, एकता पार्क, मुख्य बाजार, मानिक चौक, पुरानी चौक के रास्ते से गुजरते हुए गांधी पुल, विषहरी स्थान से होकर पटेल चौक पहुंचा। जहां सीएम ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तिरंगा यात्रा में शामिल सीएम ने 12 मिनट में 1.3 किलोमीटर की दूरी तय किया। तिरंगा यात्रा में शामिल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शामिल होने से उत्साहित हवेली खड़गपुर अनुमंडल के साथ तारापुर अनुमंडल क्षेत्र के भी नागरिक, युवा, छात्र छात्रा और नागरिक हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्रभक्ति की भावना और देशभक्ति के जज्बे के साथ इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।


