ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश2010 वाले फॉर्मेट के आधार पर बनेगा NPR, बिहार में NDA जीतेगी 200 से अधिक सीटें: नीतीश कुमार

2010 वाले फॉर्मेट के आधार पर बनेगा NPR, बिहार में NDA जीतेगी 200 से अधिक सीटें: नीतीश कुमार

बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर की बात दोहराई।...

2010 वाले फॉर्मेट के आधार पर बनेगा NPR, बिहार में NDA जीतेगी 200 से अधिक सीटें: नीतीश कुमार
टीम लाइव हिन्दुस्तान,पटनाSun, 01 Mar 2020 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि जहां तक एनपीआर का सवाल है तो 2010 वाले फॉर्मेट के आधार पर ही एनपीआर बनेगा। इसके लिए हमने विधानसभा में विधेयक भी पास कर दिया है।

अपने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने 15 वर्षों के कार्यकाल के बहाने आरजेडी और कांग्रेस को आईना दिखाना की भी कोशिश की। साथ ही उन्होंने एनडीए की एकजुटता की बात करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए 200 से अधिक सीटें जीतेगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ कम हुआ है। आज बिहार की चर्चा बेहतरी के लिए होती है। एक समय था जा दूसरे राज्यों में बिहार के लोगों को अपमानित होना पड़ता था, लेकिन आज समय बदल चुका है। सीएम ने नीतीश ने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी की भूमिका अहम होगी और पार्टी की सभी कमेटियां इसमें काम करेंगी। 

पहले बिहार में 12 फीसदी से अधिक बच्चे स्कूल से बाहर रह जाते थे और आज ये आंकड़ा 1 फीसदी हो गया है। हमारी सरकार ने लड़कियों को कपड़ा, साइकिल दिया तो वो स्कूल जाने लगी। सीएम नीतीश ने कहा कि विपक्ष न आकलन करता है और न ही अध्यन करता है, खाली जुबान चलाता है। हम तो काम करते है। 

साढ़े तीन लाख से अधिक शिक्षक बहाल किये, कितना मिलता था, कितना मिल रहा है। क्षमता होगी, उतना और बढ़ाएंगे। शिक्षक बुनियादी दायित्व का निर्वहन करें, बच्चों को पढ़ाएं वरना अलोकप्रिय हो जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें