ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशपुलिस विभाग में जल्द भर्ती करेगी असम सरकार, CM हिमंत बिस्वा ने की घोषणा

पुलिस विभाग में जल्द भर्ती करेगी असम सरकार, CM हिमंत बिस्वा ने की घोषणा

असम पुलिस विभाग में 6000 रिक्त पदों को भरने के लिए एक सप्ताह के भीतर अधिसूचना जारी होगी। इसकी घोषणा खुद प्रदेश के मुखिया हिमंत बिस्वा सरमा ने की। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एएनआई से...

पुलिस विभाग में जल्द भर्ती करेगी असम सरकार, CM हिमंत बिस्वा ने की घोषणा
एएनआई,गुवाहाटीTue, 23 Nov 2021 10:37 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

असम पुलिस विभाग में 6000 रिक्त पदों को भरने के लिए एक सप्ताह के भीतर अधिसूचना जारी होगी। इसकी घोषणा खुद प्रदेश के मुखिया हिमंत बिस्वा सरमा ने की।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एएनआई से बातचीत में कहा कि असम सरकार जल्द ही पुलिस विभाग में भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर विभाग में 6000 रिक्त पदों को भरे जाने के लिए अधिसूचना जारी होगी।

बता दें कि पिछले वर्ष अक्टूबर माह में असम में पुलिस आरक्षकों की भर्ती में भारी अनियमितताएं सामने आई थी। पेपर लीक मामले में 45 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और करोड़ों रुपए के घोटाले की बात सामने आई थी। इस प्रकरण में अधिकारियों सहित कई अन्य को जेल की हवा खानी पड़ी थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें