सीएम डैशबोर्ड में विकास कार्यों की रैंकिंग में कौशाम्बी ने प्राप्त किया चतुर्थ स्थान
सीएम डैशबोर्ड ने जून में विकास कार्यों की श्रेणी में प्रदेश में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता डीएम डॉ. अमित पाल के नेतृत्व और अधिकारियों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। जिले ने 64 इंडिकेटर्स में से 58 में ए श्रेणी, 5 में बी श्रेणी और 1 में डी श्रेणी हासिल की है।

सीएम डैशबोर्ड की माह जून में विकास कार्यों की रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि डीएम डॉ. अमित पाल के कुशल नेतृत्व, प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मुख्य विकास अधिकारी व समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत मूल्यांकन किए गए कुल 64 इंडिकेटर्स में जिले ने 58 इंडिकेटर्स में ए श्रेणी, पांच इंडिकेटर्स में बी श्रेणी तथा एक इंडिकेटर में डी श्रेणी प्राप्त कर प्रदेश में अपनी सशक्त प्रशासनिक कार्यशैली का परिचय दिया है। डीएम ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सीएम डैशबोर्ड शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की प्रगति का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन इंडिकेटर्स में अभी भी सुधार की आवश्यकता है, उन पर विशेष कार्ययोजना बनाकर शीघ्र अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए, ताकि आगामी माह की रैंकिंग में कौशांबी प्रदेश में और बेहतर स्थान प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


