जसुपर में सफाई कर्मियों का आमरण अनशन शुरू

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

जसपुर के महुआडाबरा नगर पंचायत परिसर में सफाई कर्मचारी संघ ने सात मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इन मांगों में ठेका प्रथा समाप्त करना, कर्मचारियों का नियमितीकरण और पुरानी पेंशन योजना की बहाली शामिल हैं। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं।

जसुपर में सफाई कर्मियों का आमरण अनशन शुरू

जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा परिसर में सात सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मियों ने क्रमिक अनशन के बाद शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। नगर पंचायत परिसर में सांकेतिक क्रमिक अनशन के बाद सावित्री देवी, बबीता रानी, अरविंद कुमार, रुक्मेश देवी, अखिलेश देवी और अंकित कुमार आमरण अनशन पर बैठे। उन्होंने ठेका प्रथा समाप्त करने, कर्मचारियों को नियमित करने, रयाल कमेटी की सिफारिशें लागू करने, मृतक आश्रित नियमावली को शिथिल करने, नई पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित सात मांगों को पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

यहां अरविंद कुमार, गुरमीत सिंह, रुक्मेश देवी और संगीता देवी रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsजसुपर में सफाई कर्मियों का आमरण अनशन शुरू