सफाई कर्मचारियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बागेश्वरदेवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का आंदोलन लगातार जारी है। सफाई कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन का आयोजन किया है और सरकार से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। संघ के नेताओं ने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी उचित मांगों का समाधान नहीं होता।

देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। जिला शाखा के शाखा अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन कर सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग उठाई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और सरकार को इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक प्रदेशव्यापी आंदोलन और क्रमिक अनशन जारी रहेगा। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे अपने अधिकारों की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रखेंगे।
26वें दिन क्रमिक अनशन पर विकास, रोहित, आयुष, अनिल कुमार, विजेंद्र आदि बैठे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


