डीपीएस बोकारो में स्वच्छ भारत दिवस पर चला सफाई अभियान

हिन्दुस्तान, बोकारो
share

गुरुवार को बोकारो डीपीएस में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता का अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, अहिंसा और सादगी के संदेश का पालन करते हुए विद्यालय परिसर की सफाई की। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने गांधीजी और शास्त्रीजी के आदर्शों को प्रदर्शित किया और सामूहिक स्वच्छता की शपथ ली।

डीपीएस बोकारो में स्वच्छ भारत दिवस पर चला सफाई अभियान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को बोकारो डीपीएस में स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा व स्वच्छता के संदेश और शास्त्रीजी की सादगी को आत्मसात करते हुए विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कक्षाओं, खेल मैदान, पुस्तकालय सहित आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। प्राइमरी विंग के बच्चे ग्लव्स, मास्क और एप्रोन पहनकर सफाई अभियान में शामिल हुए। विशेष प्रार्थना सभा में चौथी कक्षा की छात्रा वंशिका श्रेष्ठ ने गांधीजी का रूप धारण कर अहिंसा, सत्य और स्वच्छता का संदेश दिया। पांचवीं के छात्र हिरेश हितांश ने लाल बहादुर शास्त्री का रूप धरकर ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा बुलंद किया।

कक्षा एक के विद्यार्थियों ने ‘बापू के तीन बंदर’ विषय पर कविता प्रस्तुत की। बच्चों ने गांधीजी के प्रिय भजनों की भी प्रस्तुति दी। विद्यालय को स्वच्छ रखने में योगदान देने वाले चतुर्थवर्गीय व सफाई कर्मियों को सम्मानित कर फल वितरित किए गए। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विद्यालय उद्यान में फलदार व छायादार पौधे लगाए और सामूहिक स्वच्छता की शपथ ली। ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ का संदेश भी दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीपीएस बोकारो में स्वच्छ भारत दिवस पर चला सफाई अभियान