पोस्टर प्रतियोगिता में जिया अव्वल

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

कटेसर कलां स्थित महिला महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता संगोष्ठी और प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिया सिंह ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारियों और युवा कार्यक्रम मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

पोस्टर प्रतियोगिता में जिया अव्वल

चौबेपुर, संवाद। कटेसर कलां स्थित स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े (17 सितंबर से दो अक्तूबर) के तहत बुधवार को स्वच्छता संगोष्ठी, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता हुई। शुरुआत में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता बाबूलाल ने स्वयंसेविकाओं को स्वच्छता का महत्व बताया। पोस्टर प्रतियोगिता का निरीक्षण निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह और प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह ने किया। इसमें बीए (पंचम सेमेस्टर) की छात्रा जिया सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रीति सिंह (बीएससी प्रथम सेमेस्टर) और काजल चौहान (बीए प्रथम सेमेस्टर) संयुक्त रूप से द्वितीय रहीं। वंदना यादव (बीए तृतीय सेमेस्टर), आंचल प्रजापति (बीए तृतीय सेमेस्टर) एवं बसंती मौर्य (बीएससी प्रथम सेमेस्टर) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविकांतमणि त्रिपाठी तथा डॉ. अभय कुमार पांडेय ने उपस्थित स्वयंसेविकाओं का ‘माय भारत’ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण किया। ​कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम-खेल मंत्रालय के यूथ आइकॉन सृजन चतुर्वेदी, जयशंकर मौर्य, सौरभ पाल मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपोस्टर प्रतियोगिता में जिया अव्वल