मुंगेर: गांधी जयंती पर मुंगेर स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुंगेर

मुंगेर: गांधी जयंती पर मुंगेर स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान

मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुंगेर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्टेशन प्रबंधक राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में रेलवे कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान की शुरुआत सुबह स्टेशन परिसर से हुई। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो, टिकट काउंटर, स्टेशन परिसर में विशेष साफ-सफाई की गई। यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए परिसर में जागरूकता भी चलाई गई। स्टेशन प्रबंधक राजीव कुमार ने कहा कि गांधी जी का सपना स्वच्छ भारत था। स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा कि स्टेशन को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के अंत में सभी कर्मियों ने स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। उन्होंने शपथ ली कि वे स्वयं स्वच्छता अपनाएंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुंगेर: गांधी जयंती पर मुंगेर स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान