दो अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान
दो अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान दो अक्टूबर तक चलेग

खगड़िया, नगर संवाददाता 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा का संचालन 2026 अभियान का आयोजन होगा। स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व जन सहभागिता को सुदृढ करने के लिए उद्देश्य से यह आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष इस अभियान का थीम स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस वष्र्ज्ञ कचरा की सफाई, ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के प्रति जागरूकता, स्रोत पर चार भागों में अपशिष्ट पृथक्करण, छात्रों एवं युवओं की सहभागिता, सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर, स्वच्छता में जनभागीदारी, कचरा से संसाधन के माध्यम से स्वच्छता को समृद्धि से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके आयोजन के लिए पंचायती राज विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कला संस्कृति विभाग, जिला युवा अधिकारी, जीविका, पर्यावरण एवं जल परिवर्त्तन पर्यटन एवं अन्य संबंधित विभागों एवं संस्थानों का आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अधिकतम जन सहभागिता प्राप्त किया जाना है。
डीडीसी का पत्र
डीडीसी ने अधिकारियों को भेजा पत्र: डीडीसी श्रेया श्री ने सभी बीप्ीओ को निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थपित कर सफाई में सम्मलित कर्मियों को स्वास्थ्य जांच पीएचसी अथवा एपीएचसी भेजकर करवाएं। यह सभी बीडीओ की जिम्मेवारी होगी कि अपने अपने प्रखंड के प्रखंड स्तर एवं पंचायत स्तर पर स्वच्छता ही सेवा का संचालन अभियान आगामी 2 अक्टूबर तक सभी गतिविधियों का संचालन एवं कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। वहीं प्रखंड समन्वयक को निर्देश दिया जाता है कि कार्यक्रम का प्रतिदिन प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ एलएसबीए के जिला समन्वयक राज कुमार साह को उपलब्ध कराएंगे एवं पोर्टल पर इंट्री करेंगे। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छता रैली
क लेक्ट्रेट से स्वच्छता रैली को दिखाई जाएगी हरी झंडी
खगड़िया, नगर संवाददाता।
कलेक्ट्रेट परिसर से 17 सितंबर को स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाजाएगा। बताया जा रहा है कि आगामी दो अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा के सफल संचालन को लेकर आगामी दो अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधि का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक, एमएलसी, जिप अध्यक्ष, नगर सभापति, प्रखंड प्रमुख आदि भाग लेंगे।

