एक दिन, एक घंटा, एक साथ, स्वच्छता को बढ़े हाथ
एक दिन, एक घंटा, एक साथ, स्वच्छता को बढ़े हाथफोटो नंबर 6 स्टेशन परिसर में सफाई करते अफसर-कर्मचारी। झांसी, संवाददातास्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत सामूहिक

झांसी। स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का संदेश देते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य रेल परिसर को स्वच्छ बनाना रहा। रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (वर्क्स) राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार की उपस्थिति में स्टेशन परिसर की सफाई, ट्रैक से कचरा हटाने के लिए रैग पिकिंग तथा गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण जैसी गतिविधियां की गईं। रेलकर्मियों ने नियमित कार्य-प्रणाली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित रहने वाला कार्य नहीं है, बल्कि यह निरंतर चलने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है।
डीआरएम ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक रेलकर्मी, यात्री और आमजन की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ जैसे अभियान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी क्रम में झांसी मंडल के अन्य स्टेशनों और डिपो पर भी अभियान चलाया गया। रेलकर्मियों एवं संबंधित कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छ रेल परिसर बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान नंदीश शुक्ल, प्रेम प्रकाश शर्मा, संतोष गुप्ता, आशुतोष चौरसिया, अमन वर्मा, अतुल यादव, आनंद गुप्ता, नीरज भटनागर समेत अन्य मौजूद रहे।


