स्वच्छता की शपथ, मां के नाम पौधा रोपकर संरक्षण का संकल्प
गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी सीमा चौकियों में स्वच्छता की शपथ ली गई। साथ ही 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। अधिकारियों और जवानों ने पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया।

गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व मुकेश कुमार गौतम द्वितीय कमान अधिकारी की अध्यक्षता में वाहिनी मुख्यालय सहित सीमा पर स्थित सभी समवाय सीमा चौकियों में स्वच्छता ही सेवा शपथ ग्रहण व एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया। अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों ने उत्साह व निष्ठा के साथ स्वच्छता की शपथ ली। अपने दैनिक जीवन, कार्यस्थल, वाहिनी परिसर व सीमावर्ती क्षेत्रों को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके साथ ही पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वाहिनी मुख्यालय व सभी सीमा चौकियों में फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।
अधिकारियों एवं जवानों ने अपनी माताओं व प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए रोपे गए सभी पौधों की नियमित देखरेख व संरक्षण का उत्तरदायित्व लिया। इस अवसर पर राजू यादव उप कमांडेंट, विश्वनाथ मिश्रा उप कमांडेंट सहित अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

