राजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

तृत्व में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गरिमा चौधरी के संरक्षण में आयोजितृत्व में स्वयंसेवकों ने स्वच्

राजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

नानौता। नगर के राजकीय महाविद्यालय में शासन द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। बुधवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रमोद सिंह चौहान एवं डॉ. इंदु के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गरिमा चौधरी के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छता को सेवा अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना और इसे प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित अभियान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा देकर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। परिसर के मार्गों, बगीचों और खेल मैदान में उगी झाड़ियों को हटाया गया तथा सूखे एवं गीले कूड़े का उचित स्थान पर निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राजेश कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह, रीना राय आर्या, विकास चंद शर्मा, सुंदरलाल, सचिन खरे, गोविंदा एवं ओमपाल आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ