महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान

पोठिया, निज संवाददाता। शुक्रवार को कलाम कृषि महाविद्यालय, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य परिसर एवं अर्राबाड़ी ग्राम में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया।
स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता एवं प्राचार्य डॉ. के. सत्यनारायण के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। स्वच्छता अभियान के तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मुख्य परिसर एवं अर्राबाड़ी ग्राम में साफ-सफाई की।
छात्र-छात्राओं का योगदान
विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में डॉ. महेश कुमार, डॉ. मो. शमीम, सुभाषीष सरखेल, डॉ. श्यामा कुमारी, डॉ. एरैया, डॉ. लव कुमार, डॉ. अदिति शंकर, डॉ. मोहसिना अंजुम, डॉ. एड्यांत कुमार, डॉ. अनुश्री, इजहार आलम एवं रवि शंकर समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी स्वच्छता अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


