सहसों टोल पर मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा
हिन्दुस्तान, गंगापार
सहसों। कोखराज हंडिया एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड द्बारा सहसों टोल प्लाजा पर गांधी जयंती के अवसर

कोखराज हंडिया एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड द्बारा सहसों टोल प्लाजा पर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा मनाया गया। जिसके अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत टोल प्लाजा परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में टोल प्लाजा मैनेजर राहुल तिवारी ने अपने कर्मियों के साथ पेड़ लगाए गए। मौके पर राहुल तिवारी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान से सभी लोगों को जुड़ना चाहिए। पेड़ हमारे जीवन के रक्षक है। आज के इस जीवन में शुद्व हवा पानी के लिए सभी को पेड़ लगाना होगा।

