लालढांग छात्रावास में स्वच्छता पखवाड़ा, छात्रों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास, लालढांग में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताने के साथ ही स्वच्छता संबंधी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। वार्डन ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

लालढांग छात्रावास में स्वच्छता पखवाड़ा, छात्रों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास, लालढांग में मंगलवार को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही छात्रावास को स्वच्छता संबंधी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। छात्रावास के वार्डन योगेश्वर कुमार ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का आधार है। मन, तन, घर और गांव की स्वच्छता से ही स्वच्छ समाज और स्वच्छ देश का निर्माण संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।बीपीसीएल के सुरक्षा अधिकारी नितिन मोरे ने विद्यार्थियों को वर्ष में कम से कम 100 घंटे, यानी प्रति सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने का संकल्प दिलाया।

बिक्री अधिकारी भावेश श्रीवास्तव ने स्वच्छता के सामाजिक और व्यक्तिगत महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान बीपीसीएल की ओर से छात्रावास को डस्टबिन, झाड़ू, फिनाइल, हार्पिक, सैनिटाइजर, हैंडवॉश समेत अन्य स्वच्छता सामग्री भेंट की गई। इस अवसर पर बीपीसीएल के दानिश, सूरज, राजकुमार, दीपक तथा छात्रावास के आयुष, आकाश, गोपाल, आशीष, तेजस्वी, प्रमोद, दीपा, मीना, संतोषी सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।