जमालपुर इरिमी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चला विशेष अभियान जमालपुर इरिमी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चला विशेष अभियान

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

जमालपुर इरिमी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विशेष अभियान चलाया गया। महानिदेशक अनिमेष सिन्हा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई। अभियान में कर्मचारियों ने भाग लिया और साफ-सफाई की कार्यवाही की।

जमालपुर इरिमी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चला विशेष अभियान जमालपुर इरिमी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चला विशेष अभियान

जमालपुर इरिमी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चला विशेष अभियान जमालपुर इरिमी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चला विशेष अभियान

स्वच्छता की शपथ

फोटो जेएमपी:2: इरिमी परिसर में स्वच्छता अभियान के दौरान श्रमदान संकल्प शपथ दिलाते महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा, प्रेम प्रकाश व अन्य अधिकारी-कर्मचारी

फोटो जेएमपी: 3: साफ सफाई अभियान में शामिल इरिमी जमालपुर के अधिकारीगण

स्वच्छता की महत्वता

जमालपुर इरिमी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चला विशेष अभियान

महानिदेशक अनिमेष सिन्हा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ, परिसर में किया श्रमदान

जमालपुर, निज प्रतिनिधि।

भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी), जमालपुर में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की। इसके बाद संस्थान परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर संकायाध्यक्ष एवं वरिष्ठ आचार्य प्रेम प्रकाश, वरिष्ठ आचार्य (एसपीडब्ल्यूएमटी) राजीव कुमार, आचार्य मो. अय्यूब खान, सिद्धार्थ शंकर, सुसरण तिरु, शिशिरचंद्र शेखर सहित संस्थान के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मौके पर महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक कार्य-संस्कृति और जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है।

कामकाजी संस्कार

स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्यस्थल से स्वस्थ वातावरण बनता है और कार्यक्षमता के साथ सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी से अपने कार्यालय, संस्थान और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने के साथ दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। वहीं इरिमी डीन प्रेम प्रकाश ने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वच्छता को निरंतर बनाए रखने तथा स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। शपथ ग्रहण के बाद महानिदेशक, संकायाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान कर परिसर के विभिन्न क्षेत्रों की साफ-सफाई की। अभियान में मुकुंद बिहारी, राजेंद्र झा, एबी बाखला तथा प्रशिक्षुओं में रवि श्रीवास्तव, देवेंद्र लांबा, रुमा शिवांगी, शुभम शुभ, अक्षत बकलीवल, सिमरन भाटी सहित अन्य ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के माध्यम से स्वच्छता, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

सामान्य प्रश्न

✦स्वच्छता अभियान कब चलाया गया?−
स्वच्छता अभियान गुरुवार को चलाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजमालपुर इरिमी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चला विशेष अभियान जमालपुर इरिमी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चला विशेष अभियान