गांधी जयंती पर स्वच्छता का संकल्प, जनजागरूकता रैली निकली
वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में शुक्रवार को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के संदेश के साथ स्वच्छता पखवाड़ा-2026ल के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा सामूहिक सहभागिता से स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ बरेका प्रशासन भवन के स्वागत हॉल में आयोजित स्वच्छता शपथ समारोह से हुआ। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड, नागरिक सुरक्षा संगठन, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, कब-बुलबुल, छात्र-छात्राओं तथा रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने अपने कार्यस्थल, घर एवं आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने, स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।महाप्रबंधक आशुतोष पंत एवं उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान गांधी जी के स्वच्छता, सत्य, अहिंसा एवं श्रम की गरिमा के आदर्शों तथा शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।
स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता
स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़اتے हुए महाप्रबंधक के नेतृत्व में अधिकारी विश्राम गृह परिसर स्थित अमृत कानन उद्यान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधे रोपे गए। रोपित पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के महत्व पर भी बल दिया गया। इससे पहले स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेकशील ने गोल्फ कोर्स से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। इन आयोजनों में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, उप महाप्रबंधक सागर, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी समीर पाल, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव, सदस्य सुशील कुमार सिंह तथारेलकर्मियों ने कार्यक्रमों में सहभागिता की।

