गांधी जयंतीः रेलवे परिसरों में गूंजा स्वच्छता का संदेश, निकली प्रभात फेरियां

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

मुरादाबाद में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्तर रेलवे मंडल ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पौधरोपण और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। अन्य स्टेशनों पर भी जागरूकता कार्यक्रम हुए।

गांधी जयंतीः रेलवे परिसरों में गूंजा स्वच्छता का संदेश, निकली प्रभात फेरियां

मुरादाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम हुए। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के कैडेटों के साथ प्रभात फेरी निकालकर यात्रियों और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया गया।मंडल के नजीबाबाद, योगनगरी ऋषिकेश, रुड़की, हरिद्वार, लक्सर, गजरौला, शाहजहांपुर, हरदोई, बरेली, चंदौसी और हापुड़ स्टेशनों पर भी अलग-अलग कार्यक्रम हुए।

मुरादाबाद रेलवे अस्पताल में सीएमएस डॉ. राजवीर सिंह ने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और पौधरोपण किया। वहीं आरपीएफ मुरादाबाद की ओर से 57 जवानों ने स्वच्छ रथ/प्रभात रैली निकालकर रेलवे कॉलोनी के लोगों को जागरूक किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगांधी जयंतीः रेलवे परिसरों में गूंजा स्वच्छता का संदेश, निकली प्रभात फेरियां