जिले के 68 गांवों को स्वच्छ जल मिलना शुरू
- जिले की 140 पंचायतों में 325 करोड़ से हो रहे जल जीवन मिशन के

- स्वच्छ जल मिलने से ग्रामीण लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा
गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे है। इसके तहत जिले की 140 पंचायतों में करीब 325 करोड़ रुपये की लागत से स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए जल निगम कार्य करा रहा है। योजना के तहत गांवों में पाइपलाइन बिछाने से लेकर घरों तक पानी पहुंचाने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। अब तक 94 पंचायतों में 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 68 गांवों में ग्रामीणों के घरों तक स्वच्छ पानी पहुंचना शुरू हो गया है।
जल जीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति
जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था विकसित की जा रही है। इसके लिए संबंधित पंचायतों में आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। अब तक 68 गांवों में योजना का लाभ ग्रामीणों को मिलना शुरू हो गया है। इससे इन गांवों के लोगों को पेयजल के लिए पहले की तरह अन्य स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जिले में योजना के तहत 140 पंचायतों को शामिल किया गया है। इन पंचायतों में करीब 325 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, कार्य की प्रगति के आधार पर पंचायतों में काम आगे बढ़ रहा है। 94 पंचायतों में 70 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। ग्रामीण परिवारों के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता स्वास्थ्य के साथ-साथ जीवन स्तर से भी जुड़ी है। नियमित रूप से साफ पानी मिलने से दूषित जल के कारण होने वाली बीमारियों की आशंका कम हो सकती है। वहीं घर तक पानी पहुंचने से ग्रामीण परिवारों का समय भी बचेगा। इसका इस्तेमाल वे दूसरे घरेलू और आर्थिक कार्यों में कर सकेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, साफ पेयजल मिलने से बच्चों और बुजुर्गों को विशेष लाभ होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों की रोकथाम में भी स्वच्छ पेयजल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
जल की गुणवत्ता की जांच
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टंकियों से घरों में भेजे जाने वाले जल की लगातार प्रयोगशालाओं में जांच होगी, ताकि ग्रामीणों को लगातार शुद्ध जल मुहैया कराया जा sake।
--
घर तक पहुंचेगा स्वच्छ पानी-
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल मुहैया होना लोगों की रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ा है। जल जीवन मिशन ग्रामीण के तहत पाइपलाइन के जरिये घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। इससे ग्रामीण परिवारों को पेयजल के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही पानी की उपलब्धता भी अधिक व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित हो सकेगी। अभी कई ग्रामीण परिवार विभिन्न स्थानीय जल स्रोतों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में स्वच्छ जल की नियमित उपलब्धता ग्रामीण जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
--
स्वास्थ्य को भी मिलेगा लाभ-
स्वच्छ पेयजल का सीधा संबंध ग्रामीण लोगों के स्वास्थ्य से है। साफ पानी उपलब्ध होने से दूषित पानी के कारण होने वाली बीमारियों की आशंका कम हो सकती है। ग्रामीण परिवारों को नियमित रूप से स्वच्छ पानी मिलने से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पडेंगे।
--
ब्लॉक पूर्ण कार्य वाले गांव कुल योजना
भोजपुर 23 36
मुरादनगर 29 37
रजापुर 10 28
लोनी 6 27
जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है। 68 गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू होने के बाद अब अन्य गांवों में भी कार्य पूरा करने पर जोर है। योजना के पूरी तरह लागू होने से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में परिवारों को स्वच्छ पेयजल मुहैया हो सकेगा।
- जयपाल सिंह, अधिशासी अभियंत जल निगम (ग्रामीण)


