फायरिंग में एक की मौत, एसओजी के जवान घायल
भदरवाह/जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एसओजी के तीन जवान घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी से सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की। इसके बाद भदरवाह में विरोध-प्रदर्शन हुआ।

भदरवाह/जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) के तीन जवान घायल हो गए। घटना तब हुई, जब उस व्यक्ति ने एक पुलिसकर्मी से सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की।
घटना का विवरण
घटना के बाद भदरवाह में विरोध-प्रदर्शन हुआ और लोग सड़कों पर आ गए। इस दौरान लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की। ऐसे में चिनाब घाटी के कुछ इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई। जानकारी के अनुसार, संदग्धि गतिविधियों की जानकारी पर एसओजी जवानों की एक टीम गुरुवार की देर रात जाई-गांडोह रोड पर विशेष नाका (चेकपोस्ट) लगाई गई थी। इस दौरान आधी रात के करीब एसओजी टीम ने एक समूह को रोका, जिसने उन पर हमला कर दिया।
घायलों की स्थिति
इस बीच एक व्यक्ति ने राइफल छीनने की कोशिश की। हाथापाई के दौरान, एसओजी के एक जवान की बंदूक से गलती से गोली चल गई, जिससे वह घायल हो गया। तीन पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। सभी को भद्रवाह के उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन चीका के आरिफ हुसैन नाम के युवक की चोटों के कारण मौत हो गई। हालांकि, पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस घटना में कोई आतंकी एंगल नहीं है।


