सीजेपी नेता शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए पुलिस से अनुमति मांगेंगे
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि वह और संगठन के अन्य नेता सोमवार सुबह 10 बजे दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की तारीख मांगेंगे। रांका के अनुसार, पुलिस 24 घंटे के भीतर तारीख दे सकती है। ऐसा न होने पर सीजेपी विरोध प्रदर्शन का एक और आह्वान करेगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने रविवार को कहा कि वह और संगठन के अन्य नेता सोमवार को दिल्ली पुलिस से संपर्क करके जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए तारीख मांगेंगे। रांका ने एक्स पर लिखा कि वह, सौरव दास, रत्ना सिंह और अन्य नेताओं के साथ सोमवार सुबह 10 बजे संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाकर विरोध प्रदर्शन के लिए तारीख मांगेंगे। रांका ने कहा कि दिल्ली पुलिस हमें 24 घंटे के भीतर जंतर-मंतर के लिए तारीख दे सकती है, वरना सीजेपी विरोध प्रदर्शन का एक और आह्वान करेगी।

