देश के 50 फीसदी सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज : सीजेपी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने बताया कि लोकसभा में 50 प्रतिशत सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने एक युवती की गिरफ्तारी को युवाओं पर निशाना साधने वाला बताया और अपशब्दों के उपयोग पर उत्पीड़न की निंदा की।

देश के 50 फीसदी सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज : सीजेपी

नई दिल्ली, एजेंसी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा में कथित तौर पर 50 प्रतिशत सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। सीजेपी ने यह सवाल तब उठाया, जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अपशब्दों का प्रयोग करने में नोएडा की एक युवती पर जीरो एफआईआर दर्ज हुई है। सीजेपी प्रवक्त सौरभ दास ने शुक्रवार को इस कार्रवाई को युवाओं को निशाना बनाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान अपशब्दों के प्रयोग की निंदा की जा सकती है, लेकिन पुलिस के जरिये युवाओं को परेशान करना और उनके खिलाफ आपराधिक न्याय प्रणाली का प्रयोग गलत है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आपराधिक मामलों का सामना कर रहे सांसदों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती। सौरभ ने कहा, ‘अपशब्दों के इस्तेमाल पर आपराधिक मामला नहीं बनता है। मैं सरकार और पुलिस मशीनरी से अपील करता हूं कि वे युवाओं को परेशान करना बंद करें।’

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदेश के 50 फीसदी सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज : सीजेपी