सदर अस्पताल में आज लगेगा मेगा रक्तदान शिविर
हिन्दुस्तान, सीवान
सीवान में 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया जाएगा और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त एकत्रित किया जाएगा।

सीवान, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में गुरुवार को मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग और ब्लड बैंक की ओर से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के तहत जिले में 17 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 64 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है।
अब एक अक्टूबर को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित होने वाले मेगा शिविर में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की उम्मीद है।

