अररिया : रेल यात्रियों की समस्या समाधान को लेकर सिविल सोसाइटी व संघर्ष समिति चलाएंगे अभियान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

फारबिसगंज, अररिया से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट फारबिसगंज, निज संवाददाता रेल सुविधा के मुद्दों पर

 अररिया : रेल यात्रियों की समस्या समाधान को लेकर सिविल सोसाइटी व संघर्ष समिति चलाएंगे अभियान

फारबिसगंज, अररिया से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट फारबिसगंज, निज संवाददातारेल सुविधा के मुद्दों पर सिविल सोसाइटी सहित सभी संगठन एकजुट हुए हैं । रविवार की देर शाम फारबिसगंज में सिविल सोसायटी की बैठक में और सांसद प्रदीप कुमार सिंह की उपस्थिति में कई निर्णय लिए गये। यह निर्णय लिया गया कि सदस्य सांसद के साथ रेल मंत्री से मुलाकात करेंगे । सीमा क्षेत्र की रेल समस्याओं के समाधान को लेकर सिविल सोसाइटी एवं संघर्ष समिति ने तीन प्रमुख मांगों को अभियान का मुख्य मुद्दा बनाया है। आगामी मानसून सत्र के दौरान समिति का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करेगा।

प्रमुख मांगों में जोगबनी-कोलकाता चितपुर एक्सप्रेस का प्रतिदिन परिचालन, जोगबनी-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस का अररिया-गलगलिया माफारबिसगंज वीडियो: समस्या समाधान के प्रति सिविल सोसाइटी व संघर्ष समिति को आश्वस्त करते सांसद प्रदीप कुमार सिंहर्ग से संचालन तथा जोगबनी में वर्षों से लंबित वाशिंग पिट का शीघ्र निर्माण शामिल हैं। बैठक में सांसद ने इन मांगों को जनहित से जुड़ा बताते हुए हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान शहर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने भी रेलवे से जुड़ी अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें