कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने चार साथियों को गोली से उड़ाया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जम्मू- कश्मीर के कठुआ में एक सीआईएसएफ जवान ने चार साथी जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सीआईएसएफ ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। मारे गए जवानों में असिस्टेंट कमांडेंट और सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। आरोपी को पकड़ लिया गया और राइफल भी जब्त कर ली गई।

कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने चार साथियों को गोली से उड़ाया

जम्मू- कश्मीर के कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने चार साथी जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वालों में एक असिस्टेंड कमांडेंट रैंक का अधिकारी भी है। सीआईएसएफ मुख्यालय ने घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे 2009 बैच के हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार की कठुआ के बसोली स्थित सेवा-2 हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट यूनिट में किसी बात को लेकर साथी जवानों से बहस हो गई। इसी दौरान अवधेश ने सर्विस राइफल से साथियों पर अंधाधुंध गोली चला दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने घायल जवानों को पास के एनएचपीसी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

मारे जाने वालों में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब इस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह के साथ कांस्टेबल रफीक अहमद और संदीप कुमार शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे जवानों और अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सुरक्षाबलों ने घटना में इस्तेमाल राइफल भी जब्त कर ली है। सीआईएसएफ ने भी घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकठुआ में सीआईएसएफ जवान ने चार साथियों को गोली से उड़ाया