परमाणु बिजलीघर पर तैनात जवान की गोली लगने से मौत
जयपुर में रावतभाटा के परमाणु बिजलीघर पर सुरक्षा ड्यूटी के दौरान 25 वर्षीय CISF जवान प्रमीर सरकार की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक सबूतों से यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। प्रमीर अपनी इनसास राइफल से घायल हुए थे। घटना की जांच चल रही है।

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान के रावतभाटा स्थित परमाणु बिजलीघर पर शनिवार को एक जवान की जान चली गई। सुरक्षा ड्यूटी के दौरान सीआईएसएफ जवान की अपनी ही सरकारी राइफल से चली गोली से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी 25 वर्षीय प्रमीर सरकार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय प्रमीर सुबह करीब साढ़े चार बजे रिएक्टर भवन के बाहर तैनात थे।चित्तौड़गढ़ के एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने अपनी इनसास राइफल से आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि प्रमीर सरकार पिछली रात से संयंत्र में ड्यूटी पर तैनात थे और गोली चलने की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां प्रमीर जमीन पर पड़े मिले।पुलिस
के मुताबिक, उनके सीने में गोली लगी हुई थी। उन्हें तत्काल संयंत्र के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।


