सीआईएसएफ के डीआईजी ने किया लोदना क्षेत्र दौरा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डीआईजी राजीव मिश्रा ने बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र में कोलियरी और कोल डंपों का दौरा किया। उन्होंने कोयला और लोहा चोरी पर काबू पाने के उपायों पर चर्चा की, जबकि सुरक्षा स्तर की समीक्षा की। केंद्र सरकार द्वारा सीआईएसएफ को दी गई अतिरिक्त शक्तियों के बाद से बल अधिक सक्रिय हो गया है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डीआईजी राजीव मिश्रा ने मंगलवार को बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के विभिन्न कोलियरी, आउटसोर्सिंग परियोजनाओं, साइडिंग और कोल डंपों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा, परियोजना पदाधिकारी एके दत्ता और अनिल कुमार सहित बीसीसीएल के कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कोयला चोरी के साथ लोहा चोरी पर भी लगाम लगाने की बात कही। उन्होंने लोदना, बागडिगी, कुजामा और विभिन्न साइडिंग सहित सभी कोल डंपों की सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से परखा। चर्चा है कि जब से केंद्र सरकार द्वारा सीआईएसएफ को अतिरिक्त शक्तियां दी गई हैं, तभी से बल के आला अधिकारी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


